Maruti Suzuki ने ऑस्ट्रेलिया में अनवील किया jimny heritage Edition

Monday, Mar 06, 2023 - 05:19 PM (IST)

ऑटो डेस्क: सुजुकी ने ऑस्ट्रेलिया में जिम्नी हेरिटेज एडिशन को अनवील कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में इसके केवल 300 यूनिट ही सेल के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। हैरिटेज एडिशन के चलते इसमें रेट्रो- थीम वाले ग्राफिक्स शामिल किए गए है। इसके अलावा, जिम्नी में सफेद रंग में सुजुकी लोगो के साथ रेड मड फ्लैप भी है। हेरिटेज एडिशन केवल चार रंगों- व्हाइट, जंगल ग्रीन, ब्लूश ब्लैक पर्ल और मीडियम ग्रे में उपलब्ध होगा।

फीचर्स- 

जिम्नी हेरिटेज में जिम्नी जैसे ही फीचर दिए गए  हैं। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, Android Auto और Apple CarPlay के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एक रिवर्स कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पावरट्रेन-

Jimny Heritage में 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105hp की पावर और 134Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। हेरिटेज एडिशन में सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम भी है।

Radhika

Advertising