मारुति सुजुकी अर्टिगा MPV की बिकीं 10 लाख से ज्यादा गाड़ियां, साल 2012 में हुई थी लॉन्च

Saturday, Feb 10, 2024 - 10:21 AM (IST)

ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी अर्टिगा साल 2012 में लॉन्च हुई थी। इस MPV को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस गाड़ी ने 10 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। हर दिन औसतन 250 गाड़ियां बिकी हैं। यह रेनाे ट्राइबर और किआ कैरेंस जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है। 


ऐसे हुई बिक्री 


मारुति सुजुकी अर्टिगा 2012 में लॉन्च की गई थी। 36 महीने में इसने 2 लाख की बिक्री दर्ज की। इसके बाद 4 लाख तक पहुंचने में 62 महीने लगे। नवंबर 2021 में अर्टिगा की बिक्री 7 लाख हो गई। इसमें 1 लाख का आंकड़ा जुड़ने में 10 महीने का समय लगा और अगले 11 महीने में यह 9 लाख तक पहुंच गया। इस बिक्री आंकड़े को 10 लाख तक पहुंचने में महज 8 महीने लगे हैं।

 

मारुति अर्टिगा न्यू जेनरेशन मॉडल 2022

मारुति अर्टिगा का नया जेनरेशन मॉडल 2022 में लॉन्च किया गया था। यह MPV ट्रिम्स और 11 वेरिएंट में उपलब्ध है। गाड़ी में K -सीरीज 1.5-लीटर, ड्यूल VVT इंजन दिया गया है। इसके साथ CNG पावरट्रेन का भी विकल्प मिलता है। इसे पांच-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और इसमें पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं। इस गाड़ी की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होकर 13.03 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।

Parminder Kaur

Advertising