Maruti Jimny और Fronx के लिए करना पड़ सकता है इंतज़ार, मिल रहा है इतना वेटिंग पीरियड

Saturday, Jun 10, 2023 - 01:23 PM (IST)

ऑटो डेस्क: मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी  है। कंपनी ने हाल ही में जिम्नी की कीमतों का ऐलान किया है। इससे पहले ऑटो एक्सपो 2023 में  Fronx और Jimny को अनवील किया था। अनवीलिंग साथ ही इसकी  बुकिंग शुरू कर दी गई थी। मारुति जिम्नी को अब तक 30 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। कहा जा रहा है कि मारुति के इन नए लॉन्च  हुए मॉडल्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इन गाड़ियों पर कितना वेटिंग पीरियड मिल रहा है।   

Maruti Suzuki Fronx -

कंपनी ने अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कूप को आधिकारिक तौर पर अप्रैल में लॉन्च किया था। Fronx सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, अल्फा और जीटा ट्रिम्स में पेश की गई है। इसके एंट्री लेवल वेरिएंट सिग्मा और डेल्टा पेट्रोल के लिए 8 से 10 हफ्ते का इंतजार मिल रहा है। वहीं डेल्टा+ एएमटी पेट्रोल के लिए 9 से 10 हफ्ते, जेटा टर्बो पेट्रोल के लिए 10 से 12 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा टॉप वेरिएंट जेटा एटी टर्बो पेट्रोल पर 12 से 14 हफ्ते का वेटिंग पीरियड मिल रहा है। डेल्टा एएमटी पेट्रोल में सबसे कम चार से छह सप्ताह का वेटिंग पीरियड है.

Maruti Suzuki Jimny-

मारुति ने हाल ही में जिम्नी की कीमतों का ऐलान किया है। हालांकि इस एसयूवी पर ग्राहक तो लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार जेटा व अल्फा वेरिएंट पर 24 से 26 हफ्ते का वेटिंग पीरियड मिल रहा है।

 

 

Radhika

Advertising