Maruti ने चीनी राजदूत को गिफ्ट की नई ग्रैंड विटारा

Saturday, Feb 04, 2023 - 04:36 PM (IST)

ऑटो डेस्क: मारुति ने पिछले साल ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया था। कंपनी का यह मॉडल भारतीय बाज़ार में खूब पसंद किया जा रहा है। मारुति ने पिछले साल टोयोटा के सहयोग से इस SUV को लॉन्च किया था। हाल ही में मारुति सुजुकी ने जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी को एक नई ग्रैंड विटारा एसयूवी गिफ्ट में दी है।  



ग्रैंड विटारा की कीमत 10.45 लाख से लेकर 19.65 लाख तक जाती है। इस एसयूवी को 6 वेरिएंट्स - सिग्मा, डेल्टा, जेटा, जेटा प्लस, अल्फा और अल्फा प्लस में पेश किया गया है। साथ ही जानकारी के लिए बता दें कि मारुति ने हाल ही में कंपनी ने विटारा के 11,000 यूनिट्स को रिकॉल किया है। इन गाड़ियों को रिकॉल करने के पीछे का कारण रियर सीट बेल्ट मॉउंटिंग ब्रैकेट में आई गड़बड़ी को बताया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी ने एयरबैग कंट्रोलर में खराबी के चलते भी कुछ यूनिट्स को वापस मंगाया था।
 

Radhika

Advertising