शख्स ने जुगाड़ से तैयार की अनोखी बुलेट, वीडियो देख हैरान हुए लोग
punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 05:37 PM (IST)
ऑटो डेस्क. भारतीय लोग काफी जुगाड़ू होते है और अक्सर कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी बुलेट तैयार की है, जिसे चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती।

वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक शख्स बुलेट चला रहा है, जिसे वह पैडल मारकर चला रहा है। जैसे लोग साइकिल को पैडल मारकर चलाते हैं। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि शख्स की बुलेट का ऊपरी हिस्सा तो बुलेट का है, लेकिन नीचे का बीच वाला पार्ट साइकिल का है। शख्स ने जुगाड़ से साइकिल और बुलेट के पुर्जों को मिलाकर ये अनोखी बुलेट साइकिल तैयार की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Prince Raj नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसे अबतक 9 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
