एक बार फिर उठे Mahindra गाड़ी की क्वालिटी पर सवाल, XUV700 के सनग्लास होल्डर से लीक होने लगा पानी

Tuesday, May 30, 2023 - 01:20 PM (IST)

 ऑटो डेस्क. महिंद्रा की कारें अपनी दमदाम क्वालिटी और मजबूती के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में Mahindra xuv700 के केबिन में पानी लीक होते देखा जा सकता है।


Mahindra xuv700 में बड़ा पैनारोमिक सनरूफ देखने को मिलता है लेकिन पानी सनरूफ से नहीं लीक हो रहा है। यह लीकेज केबिन में सनग्लास होल्डर से हो रही है। इस घटना के बाद कार मालिक ने इसका वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है कि वह इस घटना से परेशान है और चाहता है कंपनी जल्द कोई एक्शन ले। हालांकि कंपनी का इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसके साथ ही एक्सयूवी700 के सनग्लास होल्डर से वाटर लीक होने का कारण साफ नहीं हो पाया है।


बता दें इससे पहले भी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी से पानी लीक होने की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद महिंद्रा ने अपने एसयूवी के सनरूफ में अतिरिक्त पैडिंग लगाना शुरू कर दिया था ताकि इस तरह की लीक को टाला जा सके। एक्सयूवी700 के साथ इस तरह की पहली घटना सामने आई है।

Parminder Kaur

Advertising