Mahindra XUV300 TurboSport को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने कीमत में किया 43,000 रुपये का इजाफा

Thursday, May 11, 2023 - 10:13 AM (IST)

ऑटो डेस्क. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV300 TurboSport वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया है। वेरिएंट्स के आधार पर ये कार 43,000 रुपये तक महंगी हो गई है। Mahindra XUV300 TurboSport को तीन ट्रिम्स - W6, W8 और W8 (O) में पेश किया गया है। इस कार की कीमत अब 10.71 लाख से शुरू होकर 13.30 लाख तक जाती है।


वेरिएंट्स के आधार पर कितनी हुई बढ़ोतरी


Mahindra XUV300 TurboSport W8 TGDi डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत में 34,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। W8 (O) TGDi वेरिएंट की कीमत में सबसे अधिक 43,000 रुपये का इजाफा किया गया है और W8 (O) TGDI डुअल-टोन की कीमत में 40,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 


फीचर्स


Mahindra XUV300 TurboSport में डबल किक डाउन शिफ्ट, एडवांस क्रीप फंक्शन,सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल और एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो एसी और कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 


मुकाबला


Mahindra XUV300 TurboSport भारतीय बाजार में Hyundai Venue N Line को टक्कर देती है।

Parminder Kaur

Advertising