29 अप्रैल को ग्लोबल डेब्यू करेगी महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट

Thursday, Apr 04, 2024 - 02:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: Mahindra ने पुष्टि की करते हुए बताया है कि कंपनी 29 अप्रैल को XUV3XO ग्लोबली लॉन्च करने वाली है। इसे दो बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। लॉन्च होने पर यह Tata Nexon और Kia Sonet को टक्कर देगी।

महिंद्रा XUV3XO में रिफ्रेश फ्रंट लुक और डिज़ाइन दिया है। अपडेट्स में ट्राएंगुलर नोज़, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, एक संशोधित फ्रंट बम्पर, बड़े सेंट्रल एयर इनटेक दिए हैं। रियर में पूर्ण-चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार, नए डिज़ाइन में टेल लैंप दिया है। वहीं इसमें अलॉय व्हील्स का एक नया सेट दिया है।

पावर के लिए इसमें 1.5-लीटर डीजल, एक 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और एक 1.2-लीटर TGDi  इंजन दिया है। इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

 

 

 

 

 

 

Radhika

Advertising