31% ग्रोथ के साथ महिंद्रा ने मार्च में सेल की 36000 SUVs

Monday, Apr 03, 2023 - 11:45 AM (IST)

ऑटो डेस्क: Mahindra and Mahindra ने 31% ग्रोथ के साथ मार्च में 35,976 SUVs सेल की हैं। वही निर्माता ने 21 प्रतिशत ग्रोथ के साथ 66,091 यूनिट्स की सेल की है। इस बढ़ रही ग्रोथ के पीछे का कारण 2020 में लॉन्च हुई थार को बताया जा रहा है। इसके अलावा स्कॉर्पियो एन, बोलेरो नियो और एक्सयूवी 700 की सेल भी इसके पीछे का मुख्य कारण हो सकते हैं। इन मॉडल्स की बढ रही सेल के चलते इन पर 18 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड भी मिल रहा है।

साथ ही यह भी बता दें कि महिंद्रा धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी एंट्री कर रही है। कंपनी ने साल की शुरूआत में 16 लाख रुपए की कीमत पर एक्सयूवी 400 ईवी को लॉन्च किया था। यह 3 वेरिएंट्स में पेश की गई है। इस इलेक्ट्रिक एक्सयूवी से 456 किमी की रेंज प्राप्त की जा सकती है।  

Radhika

Advertising