कुल 56,148 वाहनों की सेल के साथ Mahindra & Mahindra का जुलाई 2022 में शानदार रहा प्रदर्शन

Monday, Aug 01, 2022 - 07:05 PM (IST)

ऑटो डेस्क: देशी वाहन निर्माता Mahindra & Mahindra ने सोमवार (1 अगस्त) को जुलाई 2022 में हुई वाहनों की सेल्स रिर्पोट जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी ने जुलाई 2022 में कुल 56,148 वाहनों की सेल की है। इस दौरान Mahindra & Mahindra Ltd की ऑटोमोटिन डिवीज़न के प्रेज़िडेंट विजय नाकरा ने बताया कि जुलाई में हुई सेल के मामले में कंपनी की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि जुलाई में कुल 56,148 वाहनों की बिक्री हुई है, जिसमें 27,854 SUVs की सेल हुई है। जबकि 34% ग्रोथ XUV 700, thar, bolero XUV 300 के लिए दर्ज की गई है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि कॉमर्शियल वाहनों की सेल्स के निर्यात में भी 32% की ग्रोथ दर्ज की गई है।
 

Akash sikarwar

Advertising