Lexus ने भारत में पेश किया ES 300h का फेसलिफ्ट वर्जन, फीचर्स की है भरमार

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 08:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क। Lexus India ने देश में 2021 लेक्सस ES 300h फेसलिफ्ट वर्जन को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे दो ट्रिम्स में पेश किया है। इसके एक्सक्लूसिव वैरिएंट के लिए 56.65 लाख रुपये और लग्जरी वेरिएंट के लिए 61.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमतें) कीमत रखी गई है। जापानी कार मेकर की इस एंट्री-लेवल लग्जरी हाइब्रिड कार को जनवरी 2020 से भारत में लोकली टोयोटा इंडिया के प्लांट में असेंबल किया गया है। 7th जनरेशन लेक्सस ES 300h के फेसलिफ्ट वर्जन को अपडेटेड एक्सटीरियर, बेहतर इंटीरियर, बेहतर फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलती है। 2021 लेक्सस ES 300h फेसलिफ्ट भारत में टोयोटा कैमरी को टक्कर देगी।

PunjabKesari

2021 लेक्सस ES 300h में एक नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट ग्रिल, स्लीक हेडलैंप और डुअल-टोन डार्क ग्रे मैटेलिक 18-इंच के अलॉय व्हील हैं। 2021 लेक्सस ES 300h के बाकी एलिमेंट अपने पिछले मॉडल की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा फेसलिफ़्टेड Lexus ES 300h को अब दो नए रंगों- सोनिक इरिडियम और सोनिक क्रोम में पेश किया गया है। इंटीरियर की बात करें तो 2021 लेक्सस ES 300h 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है जो पहले की तुलना में ज्यादा ड्राइवर- ऑरिएंटेड है।

कॉस्मेटिक चेंजेस के अलावा 2021 लेक्सस ES 300h डुअल शीट स्ट्रक्चर के साथ हाई-रिगिडिटी वाले रियर सस्पेंशन ब्रेसिज़ के साथ राइड क्वालिटी को भी बढ़ाता है। 2021 लेक्सस ES 300h में एक 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 16kWh बैटरी पैक से जुड़ा है जो 215bhp और 221Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News