जानिए क्या कुछ खास होगा नई XUV.e8 में...

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 11:29 AM (IST)

ऑटो डेस्क:  भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर, महिंद्रा ने दो नए ब्रांड -'एक्सयूवी' और 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' या 'बीई' के तहत 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को शोकेस किया था। कंपनी  ने 'XUV' लाइनअप के तहत, 2 SUVs का- XUV.e8 और XUV.e9 को रिवील किया था। सबसे पहले बात करें XUV.e8 की तो इस मॉडल को 2024 सेल के लिए उतारा जाएगा। वहीं इस ईवी के बारे में कहा जा रहा है कि यह मौजूदा XUV700 का ही ऑल इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। चलिए अब डिटेल में जानते हैं कि XUV700  के मुकाबले में XUV.e8 में कौन-कौन से बदलाव किए जाने वाले हैं।

PunjabKesari

XUV700 की तुलना में, XUV.e8 को एक नए डिजाइन में पेश किया गया है। इसके फ्रंट में एक नया डिज़ाइन, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और वर्टिकली स्टैक्ड स्प्लिट-एलईडी हेडलाइट क्लस्टर को शामिल किया गया है। वहीं इसकी साइड प्रोफाइल में डोर व्हील ऑर्च, विंडो लाइन दी गई है। इसी के साथ इसमें अलॉय व्हील्स और रियर में रिडिज़ाइन किया गया बंपर दिया गया है। XUV.e8 के इंटीरियर को ऑल ब्लैक थीम में डिज़ाइन किया गया है।

Mahindra XUV.e8 wheel

नई XUV.e8, महिंद्रा के नए INGLO मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह नया प्लेटफॉर्म रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों के लिए उपयुक्त होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News