जानिए बीते सप्ताह क्या कुछ खास रहा ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में..
punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 12:07 PM (IST)

ऑटो डेस्क: ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए पिछला हफ्ता काफी आकर्षक रहा है। कई सारी कंपनियों ने मार्केट में नए प्रोडक्टस की लॉन्च के साथ-साथ नए वाहनों को अनवील भी किया है। जानते हैं कि कौन सी कंपनी ने किस मॉडल को लॉन्च किया।
Maruti Fronx-
मारुति ने अपनी बलेनो-आधारित क्रॉसओवर एसयूवी फ्रोंक्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कुल 5 वेरिएंट्स और 2 इंजन ऑप्शन के साथ अवेलेबल होगी। इसे 7.46 लाख की कीमत पर पेश किया गया है।
MG Comet EV -
MG ने भारत में अपनी दो दरवाजों वाली कॉम्पैक्ट EV को लॉन्च कर दिया है, जो कि Comet EV है। अभी इस EV की शुरुआती कीमत का ऐलान किया गया है, जबकि इसके वैरिएंट की कीमतों की घोषणा बाद में की जाएगी।
Citroen C3 Aircross Unveiled
Citroen ने भारत में अपनी C3-आधारित कॉम्पैक्ट SUV, C3 Aircross को अनवील कर दिया है। C3 Aircross ब्रांड का तीसरा मॉडल है। नई C3 Aircross SUV भारत में 2023 की दूसरी छमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Hyundai Exter-
Hyundai ने अपनी माइक्रो SUV, Exter का एक आधिकारिक टीज़र जारी किया है। सामने आई तस्वीर में इस SUV की फ्रंट लुक की झलक दिखाई गई है।