जानें Skoda का इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लान, इन मॉडल्स पर काम कर रही कंपनी

Saturday, Dec 04, 2021 - 01:04 PM (IST)

ऑटो डेस्क : स्कोडा, Enyaq के साथ इंडियन EV मार्केट में आने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे अगले साल यानि कि 2022 में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। आपको बता दें कि Skoda अपने ग्लोबली लाइन-अप के लिए इलेक्ट्रिक मॉडल की एक लंबी लिस्ट तैयार कर रही है। कंपनी भविष्य में अपनी सबसे पॉपुलर कारों को ईवी कारों से बदलना चाहती है।

एसयूवी की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बावजूद स्कोडा ऑक्टेविया ग्लोबली स्कोडा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना हुआ है। कंपनी इसी का इलेक्ट्रिक मॉडल लाने पर विचार कर रही है। 2021 के शुरुआती नौ महीनों में, स्कोडा ने 1,59,400 ऑक्टेविया सेल की। इसकी तुलना में ब्रांड की तीन एसयूवी इससे काफी पीछे रही। Skoda ने ग्लोबली 99,100 Kamiqs, 96,600 Karoqs और 82,600 Kodiaq SUVs की सेल की है। आपको बता दें कि Skoda की इस रिकॉर्ड सेल में एसयूवी का बड़ा हिस्सा है। Enyaq iV के बाद कंपनी जल्द ही एक छोटा क्रॉसओवर लाने पर भी विचार कर रही है।

Skoda के सेल्स और मार्केटिंग हैड मार्टिन जान ने बताया कि “हम अपने ग्राहकों की जरूरतों के लिए कमिटेड हैं। भविष्य में, हम हमेशा उस साइज और बॉडी स्टाइल को खोजने की कोशिश करेंगे, जो हमारे ग्राहक उम्मीद कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हमें ऑक्टेविया और सुपर्ब के साथ इसे जारी रखेंगे। हमें अभी भी इन कारों की आवश्यकता है।"

स्कोडा 2022 में किसी भी समय भारत में Enyaq iV ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की योजना बना रही है। इसके सीकेडी के माध्यम से भारत में आने की संभावना है। इसकी कीमत करीब 35 लाख से 40 लाख रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।

Piyush Sharma

Advertising