Kawasaki ने भारत में शुरू की W175 बाइक की डिलीवरी, जानें पूरी डिटेल

Thursday, Dec 15, 2022 - 02:19 PM (IST)

ऑटो डेस्क. India Kawasaki Motor ने इस साल सितंबर में अपनी बाइक W175 को लॉन्च किया था। ये कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है। अब Kawasaki ने इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है। यह बाइक Royal Enfield Hunter 350 और TVS Ronin 225 को टक्कर देती है। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में...


इंजन


Kawasaki W175 में 177cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है, जो 12.8 bhp की पावर और 13.2 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। 


फीचर्स


2022 Kawasaki W175 में ABS के साथ फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 65-वाट हैलोजन हेडलाइट और स्पोक के साथ 17-इंच रिम्स व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6 वार्निंग लाइट्स हाई-बीम, टर्न सिग्नल और न्यूट्रल दिए गए हैं। 


कीमत 


Kawasaki W175 के Ebony वेरिएंट की कीमत 1.47 लाख रुपये और Candy Persimmon Red वेरिएंट की कीमत 1.49 लाख रुपये है। 

Parminder Kaur

Advertising