जीप साल के अंत तक खोलेगी 80 से ज्यादा डीलरशिप
punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2023 - 11:05 AM (IST)

ऑटो डेस्क. जीप इंडिया अपने डीलरशिप विस्तार की तैयारी कर रही है। कंपनी 2023 के अंत तक 80 से अधिक नई डीलरशिप खोलेगी। हालांकि नई डीलरशिप के लोकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में जीप ने अपडेटेड कंपास को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
जीप ने कंपास 2WD डीजल को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 23.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इसे नए ग्रिल और अलॉय व्हील डिजाइन के साथ भी अपडेट किया है। नई कंपास में 2WS Red Black Edition में 2.0 लीटर इंजन दिया है, जो 168 बीएचपी और 350 एनएम टॉर्क देता है। इस इंजन को 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबाक्स के साथ जोड़ा गया है। नई कंपास में नया रेड और ब्लैक एक्सटीरियर कलर थीम दी है।