नए कंपनी के कर्मचारियों को मर्सिडीज़ बेंज़ देंगे इंडस्ट्रलिस्ट अश्नीर ग्रोवर

Friday, Jan 13, 2023 - 01:22 PM (IST)

ऑटो डेस्क: BharatPe के संस्थापक और पूर्व बोर्ड सदस्य अशनीर ग्रोवर को एक टीवी रियलिटी शो में देखा गया था। यह शो उन दिनों काफी चर्चा का विषय रहा। लेकिन अश्नीर ने अब इस शो के बॉय बोल दिया है। इसके बाद अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि वे एक नई कंपनी शुरू करने वाले हैं। वे इस कंपनी में शामिल होने वाले और लगातार 5 साल तक इसमें रहने वाले प्रत्येक कर्मचारी को एक नई मर्सिडीज-बेंज कार देने का वादा कर रहे हैं।

हालांकि उन्होने ऐसा पहली बार नही किया है, इससे पहले भी BharatPe में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने बोनस के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के लिए BMW, KTM और Royal Enfield जैसे ब्रांड के मोटरासाइकिलों को इनाम के रुप में दिया है। उन्होंने अपने कर्मचारियों को ये पुरस्कार उस समय दिए जब कंपनियां ऑटोमोबाइल को बोनस या पुरस्कार के रूप में नहीं देती थीं। इस जानकारी के सामने आने के बाद अन्य कई कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को कंपनी में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ज्वाइनिंग बोनस या पुरस्कार के रूप में लग्जरी कार और मोटरसाइकिल देना शुरू कर दिया।

<>

 

 

 

Radhika

Advertising