नए साल में टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को दिया डिस्काउंट ऑफर्स का तोहफा

Saturday, Jan 08, 2022 - 11:43 AM (IST)

ऑटो डेस्क: पिछले कुछ समय से कार कंपनियों द्वारा लगातार अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में वृध्दि को लेकर घोषणा की जा रही है। जिसके चलते इस साल की शुरूआत में कुछ कंपनियों ने मूल्यों को बढ़ा दिया है, यदि आपको कार खरीदनी है तो पहले से ज़्यादा कीमत का भुगतान करना होगा। इसी बीच टाटा मोटर्स कार खरीदारों के लिए राहत भरी खबर लेकर सामने आया है। यानि टाटा मोटर्स ने अपने कस्टर्मस के लिए कुछ मॉडल्स पर डिस्काउंट की पेशकश की है। यह सभी ऑफर्स टाटा की मौजूदा एसयूवी-हैरियर और सफारी, कॉम्पैक्ट सेडान- टिगोर, हैचबैक-टियागो और अल्ट्रोज़ और कॉम्पैक्ट एसयूवी- नेक्सॉन सहित कई मॉडल्स के लिए अवेलेबल होंगे। तो आइए जानते हैं कि इस महीने टाटा इन कारों की खरीदारी करने पर कितने रूपए की बचत कर सकते हैं।  

Tata Harrier-

टाटा हैरियर में 170hp, 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है जिसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। Tata की यह 5 सीटर मिडसाइज़ SUV अपने विशाल और आरामदायक केबिन के लिए जानी जाती है। इसी के साथ आपको बता दें कि टाटा हैरियर पर कंपनी ने 85,000 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की है, जो इस प्रकार है।  

       मॉडल

    डिस्काउंट

       2021 हैरियर

 

   कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस

   60,000 रुपए

       2022 हैरियर

 

     एक्सचेंज बोनस

   40,000 रुपए

     कॉर्पोरेट डिस्काउंट

   25,000 रुपए

Tata Safari-

टाटा सफारी में भी  हैरियर के समान ही इंजन दिया गया है,जिसे मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। यह SUV 6 और 7-सीटर लेआउट में अवेलेबल है। और इसका मुकाबला Mahindra XUV700 और Hyundai Alcazar से है। इसी के साथ यदि आप टाटा सफारी की खरीदारी करते हैं आप इस महीने 60,000 रूपए तक की बचत कर सकते हैं।

             मॉडल

         डिस्काउंट

          2021 सफारी

 

       एक्सचेंज बोनस और कैश डिस्काउंट

         60,000 रुपए

         2022 सफारी

 

          एक्सचेंज बोनस

        40,000 रुपए

 

 

Tata Tigor-

टाटा मोटर्स की एक विशाल और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट सेडान है टाटा टिगोर,जो 86hp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है और इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के पेश किया है। मार्केट में इसके राइवल्स Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze को है। यदि आप जनवरी में टाटा टिगोर की खरीदारी करते हैं तो आप इस पर 35,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं,जो इस प्रकार है।

               मॉडल

          डिस्काउंट

          2021 Tigor

 

         कैश डिस्काउंट  

        25,000 रुपए

         एक्सचेंज बोनस   

        20,000 रुपए

         2022 Tigor

 

        कैश डिस्काउंट

       25,000 रुपए

        एक्सचेंज बोनस

       20,000 रुपए

Tata Tiago-

टाटा टियागो हैचबैक को सेफ्टी के लिहाज से काफी अच्छी है। कंपनी की इस हैचबैक का मुकाबला Hyundai Santro और Maruti Suzuki WagonR  से है। बात करें डिस्काउंट ऑफर्स की तो 2021 मॉडल टियागो को 25,000 रुपये के लाभ के साथ पेश किया जा रहा है, जबकि 2022 मॉडल को 20,000 रुपए के ऑफर्स की पेशकश की गई है।

Tata Nexon-

Tata Nexon  को 110hp, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 120hp, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के पेश किया गया है। राइवल्स की बात करें तो इसका मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV300, Ford EcoSport, Maruti Suzuki Vitara Brezza और Toyota Urban Cruiser से है। कंपनी द्वारा नेक्सन पर पेश किए गए डिस्काउंट की डिटेल्स इस प्रकार हैं।

       मॉडल

    डिस्काउंट

  2021 Nexon डीजल

 
  एक्सचेंज बोनस
15,000
   कॉर्पोरेट छूट
10,000 रुपए
  नेक्सॉन पेट्रोल मॉडल

 
   कॉर्पोरेट छूट
10,000 रुपए

Tata Altroz-

टाटा अल्ट्रोज़ एक अन्य प्रीमियम हैचबैक। यह हैचबैक 3 इंजन ऑपशंस- 86hp, 1.2-लीटर पेट्रोल, एक 90hp, 1.5-लीटर डीजल और एक 110hp, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ सेल के लिए अवेलेबल है और यह Hyundai i20, Maruti Suzuki Baleno और Honda Jazz को टक्कर देती है।

       मॉडल

    डिस्काउंट

   अल्ट्रोज़ (डीजल)

 
  कॉर्पोरेट डिस्काउंट
10,000 रुपए
  अल्ट्रोज़ (पेट्रोल)

 
  कॉर्पोरेट डिस्काउंट
7,500 रुपए

 

 

 

Piyush Sharma

Advertising