Hyundai Motors ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ साइन किया MoU
punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 12:49 PM (IST)

ऑटो डेस्क: हुंडई मोटर्स इंडिया ने देश की चार महिला क्रिकेटरों के साथ एक MoU साइन किया है। इस MoU के तहत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चारों सदस्य हुंडई मोटर्स के लिए एक वर्ष तक के ब्रांड एंबेसडर के रूप में उनके साथ रहेंगी। इन चार खिलाड़ियों में- स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, तानिया भाटिया और शैफाली वर्मा का नाम शामिल है। कंपनी द्वारा की गई इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय क्रिकेट जगत में महिला क्रिकेटरों द्वारा दिए गए योगदान को उजागर करते हुएअन्य भारतीय एथलीट्स को भी प्रेरित किया करना है।
इस मौके पर हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ सीन सिओब किम ने कहा कि इन महिला क्रिकटरों द्वारा दिखाए गए धैर्य और भावना ने पूरे देश के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमें इन महिला क्रिकटरों को ब्रांड एंबेसडर घोषित करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। कार निर्माता ने महिला एथलीटों के लिए 'the drive in' कैंपेन की शुरुआत की गई है। जिसमें कंपनी इन महिला क्रिकेटरों की जीत की कहानियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल फिल्म मीडिया का इस्तेमाल करेगी।
जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि इन चार महिला क्रिकेटरों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना, दुनिया की 12वें नंबर की टी20 बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स, ICC के साथ-साथ विश्व के नंबर 2 टी20 बल्लेबाज तानिया भाटिया और सबसे कम उम्र की क्रिकेटर शैफाली वर्मा शामिल हैं।
इस साझेदारी से पहले भी हुंडई भारत के खेल जगत से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा कंपनी का उद्देश्य साल 2028 तक देश में 6 बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने का भी प्लान है।