Hyundai ने Grand i10 Nios Asta को लॉन्च किया CNG वेरिएंट में,जानिए कितनी होगी कीमत

Friday, Jul 22, 2022 - 03:07 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Hyundai ने अपनी पापुलर हैचबैक Grand i10 Nios Asta के टॉप वेरिएंट को 8.45 लाख कीमत पर CNG वर्जन में लॉन्च कर दिया है। इस सीएनजी वेरिएंट की लॉन्चिंग के साथ grand i10 Nios कुल 3 CNG वेरिएंट्स में अवेलेबल होगी। बात करें Grand i10 Nios Asta के CNG  वेरिएंट के एक्सटीरियर की तो इसमें 15 इंच के अलाय व्हील्स, क्रोम डोर हैंडल, रियर क्रोम गार्निश को शामिल किया गया है। जबकि इसके केबिन में स्टीयरिंग व्हील, एडजस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप के साथ स्मार्ट की, वायरलेस चार्जिंग और कूल्ड ग्लोव बॉक्स जैसे प्रीमियम फीचर मिलते हैं।

Hyundai Grand i10 Nios Asta CNG हैचबैक के अन्य दोनो CNG वेरिएंट्स के मुकाबले महंगी है। इसके अलावा Hyundai Magna और Sportz वेरिएंट्स पर CNG वर्जन में अवेलेबल है। जिसमें Hyundai Magna की कीमत ₹7.16 लाख और स्पोर्ट्ज सीएनजी की कीमत ₹7.69 लाख है। Grand i10 Nios के CNG वेरिएंट्स का मुकाबला Maruti Alto CNG, Tata Tiago CNG से है।

Akash sikarwar

Advertising