10 जुलाई को लॉन्च होगी हुंडई एक्सटर

Wednesday, May 24, 2023 - 05:08 PM (IST)

ऑटो डेस्क: हुंडई इंडिया 10 जुलाई, 2023 को भारत में एक्सटर एसयूवी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च से पहले इसका स्केच डिजाइन सामने आया है। इसके पावरट्रेन लाइन-अप और इसकी कुछ विशेषताओं के बारे में भी जानकारी सामने आई है। इसे हुंडई वेन्यू के नीचे प्लेस किया जाएगा।

स्पाई शॉट्स के अनुसार इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, अपराइट नोज और थोड़ा रेक्ड रियर ग्लास एरिया के साथ टेलगेट के साथ बॉक्सी अनुपात मिलेगा। इसके अलावा स्टाइलिश, डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स, सी-पिलर के लिए टेक्सचर्ड फिनिश और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट के साथ डुअल-टोन पेंट ऑप्शन भी मिलेगा। फिलहाल इसके इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कंपनी द्वारा एक्सटर के लिए बुकिंग शुरु कर दी गई है। उम्मीद है कि जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह तक ग्राहकों तक पहुंच जाएंगी। राइवल्स के मामले में Exter का मुकाबला Tata Punch और Citroen C3 से है।

 

 

Radhika

Advertising