होंडा शाइन 100 पर मिलेगी 10 साल की वारंटी

Thursday, May 18, 2023 - 03:12 PM (IST)

ऑटो डेस्क: होंडा ने एंट्री लेवल कम्यूटर बाइक शाइन 100 पर 10 साल की वारंटी की पेशकश की है। बाइक पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिल रही थी, जिसे बढ़ा कर 10 साल कर दिया गया है। इसके राइवल हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स पर 5 साल की वारंटी दी जा रही थी। उम्मीद है कि इसे भी  बढ़ा कर 7 साल तक किया जा सकता है। 

शाइन 100 में 98.98cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है जो 7.28 BHP @ 7,500 rpm और 8.05 Nm @ 5,000 rpm पैदा करता है। इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि Honda Shine 100 की कीमत 64,900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

 

 

 

 

 

Radhika

Advertising