लोगों के घरों तक पहुंचनी शुरू हुई होंडा शाइन 100 बाइक, कंपनी ने शुरू की डिलीवरी

Saturday, May 20, 2023 - 04:51 PM (IST)

ऑटो डेस्क:  Honda Motorcycle and Scooters ने शाइन 100 की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसका पहला बैच उतर प्रदेश में डिलीवर किया गया है। इस बैच में 500 यूनिट शामिल हैं। शाइन 100 को 62,900 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसी के साथ ग्राहकों इस बाइक पर स्पेशल ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहक इस पर 100 PE 10 स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इस पर 10 साल की वारंटी भी मिल रही है।

 नई होंडा शाइन100 सीसी में सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया है। यह इंजन 7.5 बीएचपी की पावर पर 75,00 आरपीएम और 8.05 एनएम पर 6,000 आरपीएम जेनरेट करता है। यह बाइक 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फीचर्स के लिए इसमें फ्रंट काउल, अलॉय व्हील्स, एल्यूमीनियम ग्रैब रेल दी गई है। डायमेंशंसन की बात करें तो इसमें 1,245 का व्हीलबेस,786 सीट हाइट, 168 ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।

Radhika

Advertising