जल्द ही लॉन्च होगी होंडा की नई कम्यूटर बाइक

Monday, Mar 06, 2023 - 05:56 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Honda बहुत जल्द मार्केट में नई 100 सीसी कम्यूटर बाइक को लॉन्च करने वाली है। अनुमान है कि इसे 15 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके लिए एक टीज़र इमेज जारी किया है। टीजर में 'शाइनिंग फ्यूचर' शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिसे देख ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बाइक को शाइन 100 के नाम से पेश किया जाएगा। साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि इसमें अलॉय व्हील, टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। 

वर्तमान में होंडा के लाइनअप में 100cc कम्यूटर बाइक शामिल नही है।  इसलिए एक बार लॉन्च होने के बाद, यह नया मॉडल मुख्य रूप से हीरो की 100cc लाइन-अप के साथ-साथ बजाज प्लेटिना 100 और CT100 को टक्कर देगी। वही इसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपए के आस-पास की हो सकती है। 

 

Radhika

Advertising