Honda ने भारत में शुरू की NX500 एडवेंचर बाइक की डिलीवरी

Saturday, Feb 10, 2024 - 12:27 PM (IST)

 ऑटो डेस्क. Honda NX500 एडवेंचर बाइक 19 जनवरी को भारत में लॉन्च हुई थी। इस बाइक को 10,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है। अब कंपनी ने इस एडवेंचर बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। Honda NX500 3 पेंट स्कीम- ग्रांड प्रिक्स रेड, पर्ल होराइजन व्हाइट और गनपाउडर ब्लैक में उपलब्ध है। इसकी बिक्री होंडा की बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से की जा रही है। यह कावासाकी वर्सेस 650, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और KTM 390 एडवेंचर को टक्कर देती है।


इंजन


Honda NX500 में लिक्विड-कूल्ड, 471cc, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है। यह इंजन 47.5hp और 43Nm देने में सक्षम है। इस मोटर को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा है।


सस्पेंशन और फीचर्स


एडवेंचर बाइक में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है। स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल एबीएस, फ्रंट में 19 इंच और 17 इंच के रियर के साथ कास्ट अलॉय व्हील पर दिए हैं। वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच TFT डैश स्क्रीन दी है। इसे अपने स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता है। इससे आप नेविगेशन डेटा और नोटिफिकेशन अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

Parminder Kaur

Advertising