शुरू हुई Honda NX500 एडवेंचर बाइक की बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च

Thursday, Jan 18, 2024 - 01:55 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Honda NX500 एडवेंचर बाइक बहुत जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। कंपनी ने इसे नवंबर में इटली में आयोजित EICMA 2023 में पेश किया था। Honda NX500 की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक इसे 10,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसकी डिलीवरी फरवरी-मार्च में शुरू हो जाएगी। इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास रहने की उम्मीद है। 


पावरट्रेन

Honda NX500 एडवेंचर बाइक में CB500X के समान 471cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 47.5hp की पावर और 43Nm का टाॅर्क जेनरेट करता है। इसका 196 किलोग्राम वजन लगभग नए रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के बराबर है और इसकी सीट की ऊंचाई 830mm है।

Parminder Kaur

Advertising