Honda ने 2022 CB300R को किया रिकॉल, इस समस्या के चलते लिया फैसला

Saturday, Apr 08, 2023 - 01:23 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Honda Motorcycle & Scooter India ने अपने 2022 मॉडल CB300R की 2,000 यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी का कहना है कि उसने पाया है कि इंजन के दाहिने क्रैंककेस कवर की निर्माण प्रक्रिया में कुछ गलती हुई, जिसकी वजह से, इंजन की गर्मी के कारण लो रिटेंशन फोर्स के कारण सीलिंग प्लग के खिसकने की संभावना है। 


इससे सीलिंग प्लग बाहर निकल सकता है और इंजन का तेल छलक सकता है। सबसे खराब स्थिति में, मोटरसाइकिल के गर्म पुर्जों पर लगे तेल से आग लग सकती है। इसके टायरों के संपर्क में आने से फिसलन हो सकती है या इसके गर्म तापमान के कारण सवार को चोट लग सकती है। 15 अप्रैल 2023 से पूरे भारत में बिगविंग डीलरशिप पर प्रभावित पुर्जों को बदला जाएगा। वाहन की वारंटी खत्म हो गई हो, इसके बावजूद कंपनी खराब पुर्जे को मुफ्त में बदलेगी। 


कीमत


Honda CB300R की कीमत 2.77 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। यह बाइक दो कलर ऑप्शन - मैट स्टील ब्लैक और पर्ल स्पार्टन रेड में उपलब्ध है। CB300R होंडा के लाइन-अप में CB300F से ऊपर पोजिशन की गई है।


इंजन और फीचर्स


2022 Honda CB300R में PGM-FI टेक्नोलॉजी के साथ 286cc DOHC 4-वाल्व लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक फुल डिजिटल डिस्प्ले, आकर्षक और मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स, एक स्लीक एलईडी टेललाइट, कॉन्ट्रास्टिंग एग्जॉस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स, इंजन ब्लॉक प्रोटेक्टर और कॉम्पैक्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Parminder Kaur

Advertising