होंडा ने भारत में लॉन्च की नई CB300F प्रीमियम बाइक, जानें क्या होगा खास..

Tuesday, Aug 09, 2022 - 11:28 AM (IST)

ऑटो डेस्क: होंडा ने 8 अगस्त को देश में नई CB300F को  लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2.26 लाख रुपये से शुरू होती है। CB300F दो वेरिएंट- डीलक्स और डीलक्स प्रोमें उपलब्ध है। जिसमें  डीलक्स की कीमत 2.26 लाख रुपए और डीलक्स प्रो की कीमत 2.29 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी ने इस बाइक को स्ट्रीटफायर सेगमेंट में पेश किया है। लॉन्चिंग के साथ ही इसके लिए बुकिंग्स शुरू कर दी गई हैं,जबकि इसकी डिलीवरी भी बहुत जल्द शुरू की जाएगी। जानते हैं कि क्या होगा खास इस नई CB300F में -

होंडा CB300F: फीचर्स

नई CB300F कई सारे शानदार फीचर्स जैसे- LED हेडलैप्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर,स्मार्टफोन क्नेक्टिविटी,Honda Selectable torque Control और अलॉय व्हील्स, डुअल चैनल ABS से लैस होगी।

होंडा CB300F: इंजन और पावर

नई होंडा CB300F में 293cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 24 bhp की पावर पर 7,500 rpm  और 25.6 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है और इसे 6-स्पीड गियरबाक्स के साथ जोड़ा गया है।

होंडा CB300F: डॉयमेंशंस-

डॉयमेंशन की बात करें तो नई Honda CB300F की लंबाई 2,084mm, चौड़ाई 765mm चौड़ी और उंचाई 1,075mm है। और इसमें 1,390mm का व्हील्बेस दिया गया है। इसके अलावा इस मोटरसाइकिल में 177mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है। जबकि सीट की ऊंचाई 789mm की है।

होंडा CB300F: कलर ऑप्शंस

नई होंडा को 3 कलर ऑप्शंस- Mat axis grey Metallic, Mat Marvel blue Metallic और Sports red  में पेश किया गया है।

होंडा CB300F: राइवल्स-

राइवल्स की बात करें तो होंडा CB300F का मुकाबला BMW G 310 R,KTM 390 Duke, CB300 R से होगा।

Akash sikarwar

Advertising