Hero Motocorp ने भारत में बंद की Xpulse 200 2V की बिक्री

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 01:42 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Hero Motocorp ने अपनी Xpulse 200 2V बाइक की बिक्री भारत में बंद कर दी है। कयास लगाए जा रहे थे कंपनी Xpulse 200 4V के लॉन्च के तुरंत बाद इस मॉडल को बंद कर देगी, लेकिन 2V की बिक्री जारी राखी गई थी। Xpulse 200 2V की कीमत  1.27 लाख रुपये एक्स-शोरूम पर उपलब्ध थी। यह बाइक Xpulse 200 4V से 10,000 रुपये सस्ती थी। Xpulse 200 4V की कीमत 1.37 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

PunjabKesari


इंजन और पावर

PunjabKesari
Xpulse 200 2V में 199.6cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड, टू-वाल्व इंजन मिलता है, जो 17.8bhp की पावर और 16.45Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था।


फीचर्स

PunjabKesari
Hero Xpulse 200 2V में नेविगेशन और कॉल अलर्ट के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुल-एलईडी हेडलैंप और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें डिजिटल डिस्प्ले में कॉल अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर इंडिकेटर, इको मोड, डुअल ट्रिप मीटर और स्पॉक व्हील जैसे फीचर्स दिए गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur