बंद हुई हीरो की पॉपुलर Xtreme 200S 2V बाइकस, जाने क्या रही वजह
punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 01:47 PM (IST)
ऑटो डेस्क: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर बाइक Xtreme 200S 2V को डिलिस्ट कर दिया है। यह निर्णय भारतीय बाजार में बाइक की ओवर ऑल परफार्मेंस और नए उत्सर्जन मानदंडों को देखने के बाद लिया गया है। वर्तमान में इस बाइक को Xtreme 200S 4V के साथ बेचा जाता था।
_0.png)
Xtreme 200S 4V में अपडेटेड 4-वाल्व इंजन के 2-वाल्व संस्करण की तुलना में कई फायदे हैं। यह इंजन 6% अधिक पावर करता है और 5% अधिक टॉर्क देता है। इसे 2-वाल्व इकाई की तुलना में अधिक ईंधन कुशल भी कहा जाता है।
<>
