1 मई से टाटा मोटर्स के वाहन खरीदने के लिए करनी होगी जेब ढीली, कंपनी फिर से करने वाली कीमत में बढ़ोतरी

Friday, Apr 14, 2023 - 12:57 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Tata Motors देश की प्रख्यात वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है। ऑटोमेकर ने ऐलान किया है कि मई 1, से कंपनी अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने वाली है। यह औसतन 0.6% की बढ़ोतरी करने वाली है, जो मॉडल और वेरिएंट पर बेस्ड होगी। एक बार इससे पहले भी फरवरी में 1.2% की बढ़ोतरी की थी।

कीमत बढ़ोतरी का कारण-

कंपनी ने भारत में वाहनों की कीमतों में वृद्धि के कारण के रूप में बढ़ती लागत और रेगुलेटरी बदलावों को बताया है। बता दें कि भारतीय ऑटो निर्माता ने BS6 चरण II उत्सर्जन मानदंडों का पालन करने के लिए अपने वाहनों को भी अपग्रेड किया। बढ़ी हुई कीमतें TataNexon, Harrier, Safari, Tiago, Tigor, Punchऔर Altroz पर लागू होंगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "टाटा मोटर्स विनियामक परिवर्तनों और समग्र इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण बढ़ी हुई लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अवशोषित कर रही है और इसलिए इस बढ़ोतरी के माध्यम से कुछ अनुपात को पारित करने के लिए मजबूर है।"

 

 

 

Radhika

Advertising