Force Gurkha की कीमतों में हुई 51,000 की बढ़ोतरी

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 03:43 PM (IST)

ऑटो डेस्क: 2021 में कई कार निर्माताओं ने 2022 में अपने प्रोडक्टस की कीमतो में बढ़ोतरी करने की बात कही थी। जिसके पीछे का कारण लगातार बढ़ती हुई इनपुट कॉस्ट को बताया गया है। इसके अलावा ऑटोमेकर्स द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में वृध्दि की जाती है। आपको बता दें कि गोरखा ने इस महीने अपनी ऑफ-रोड एसयूवी के मूल्य में 51,000 की वृध्दि की है। जिसके बाद अब इसकी कीमत 14.10 लाख रुपए हो गई है।

PunjabKesari

कंपनी ने सितंबर 2021 में इस एसयूवी को 13.59 लाख रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया था। इसी के साथ कंपनी ने इसके डिज़ाइन और टेक्नीकल स्पेसिफिकेशंस को भी अपग्रेड किया था। अगर इस अपग्रेडेड एसयूवी के एक्सटीरियर को देखा जाए तो इसमें एक नया फ्रंट ग्रिल, गोलाकार एलईडी हेडलैंप और एलईडी डीआरएल, फॉग लैंप,16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।  

वही बात करें इसमें टेक्नीकल बदलावों की तो 2021 फोर्स गोरखा एसयूवी में बीएस 6 अनुपालन 2.6-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसी के साथ यह इंजन 89 bhp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 2021 गोरखा को AWD विकल्प के साथ पेश किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News