आने वाले समय में भारतीय बाज़ार में लॉन्च होंगे इन मॉडल्स के फेसलिफ्ट वर्जन

Tuesday, May 09, 2023 - 11:32 AM (IST)

ऑटो डेस्क: आने वाले महीनों में, भारत की कुछ कंपनियां अपने मौजूदा मॉडल्स के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने वाली है। इस लाइन में कॉम्पैक्ट और मिड साइज़ एसयूवी शामिल हैं। बता दें कि Tata Nexon, Harrier और Safari, Kia Seltos और Sonet और  Hyundai Creta भी शामिल हैं। आइए डिटेल में जानते इनके बारे में-

Kia Seltos Facelift-

सेल्टॉस को किआ ने भारतीय बाज़ार में साल 2019 में लॉन्च किया था। इसके अलावा ग्लोबल लेवल पर मिड -2022 में पेश किया गया है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल जून या जुलाई में सेल्टॉस फेसलिफ्ट को  पेश किया जाएगा। फेसलिफ्ट वर्जन के चलते कई सारे बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

Tata Nexon Facelift-

नेक्सॉन के फेसलिफ्ट वर्जन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। उम्मीद है कि इसमें अपडेटेड डिज़ाइन, नया फ्रंट दिया जाएगा। इसके इंटीरियर में बड़ी टचस्क्रीन, सेंटर कंसोल, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टू-स्पोक स्टीरयरिंग व्हील मिलेंगे।

Tata Harrier Facelift-

नेक्सॉन फेसलिफ्ट की तरह इसमें भी करव कॉन्सेप्ट के समान डिज़ाइन दिया जाएगा। इस मॉडल को ऑटो एक्सपो 2023 में अनवील किया गया था। हैरियर फेसलिफ्ट में अपडेटेड फ्रंट और रियर मिलेगा। इंटीरियर में एडीएस, नई टचस्क्रीन, रिडिज़ाइन डैशबोर्ड देखने को मिलेगी। पावर के लिए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 170 एचपी की पावर देता है। इसकी कीमतों का ऐलान दिवाली के नज़दीक किया जाएगा।

Tata Safari Facelift-

सफारी एसयूवी को भी हैरियर के समान अपडेट का सेट मिलेगा। इसे कई बार टेस्टिंग के टाइम भी देखा जा चुका है। फेसलिफ़्टेड Harrier और Safari SUVs में अनुमानित समान डिज़ाइन दिया जाएगा। डिजाइन के साथ फीचर अपग्रेड भी देखने को मिलेंगे।

Kia Sonet Facelift-

सेल्टोस के बाद, सोनेट कंपनी का दूसरा ऐसा मॉडल है, जिसके फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया जाएगा। इस कार को विदेशों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

Hyundai Creta Facelift-

वर्तमान समय में इंडोनेशिया और रशिया में क्रेटा का फेसलिफ्ट वर्जन उपलब्ध है। उम्मीद है कि 2024 तक इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

Radhika

Advertising