Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर घर लाने का सुनहरा मौका, कंपनी दे रही है 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट
punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 10:19 AM (IST)

ऑटो डेस्क. Ola Electric अपने S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक सीमित है। इससे पहले कंपनी ने 18 और 19 मार्च को वीकेंड ऑफर दिया था। भारतीय मार्केट में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.39 लाख रुपये है।
बैटरी और रेंज
Ola S1 Pro में 4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। Ola S1 Pro को फुल चार्ज पर 170 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 116 किमी प्रति घंटा है और ये सिर्फ तीन सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
कलर ऑप्शन और मुकाबला
Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर 12 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एथर 450X Gen 3 और बजाज चेतक से है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Ashadha मास के शुरू होते ही सो जाते हैं सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु! ना कराएं शादी जैसे शुभ कार्य

Recommended News

आखिर क्यों कहते हैं भगवान विष्णु को नारायण? पौराणिक कथा सुन रह जाएंगे हैरान

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय

तकनीकी खराबी आने के बाद Air India की फ्लाइट को रूस में उतारा: अमेरिका रख रहा करीबी नजर