ये है देश का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कम कीमत में भी मिलेंगे शानदार फीचर्स
punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2023 - 01:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Detel Easy Plus देश का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है और आपके बजट में भी आता है। इसकी कीमत मात्र 39,999 रुपये है। ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑफिस, स्कूल या छोटे- मोटे डेली के कामों के लिए बेहतर ऑप्शन है।
पावरट्रेन
Detel Easy Plus में 20AH लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसमें 250 वॉट की हब-माउंटेड BLDC इलेक्ट्रिक मोटर भी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4-5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज करने पर इसे 60 किमी तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।
फीचर्स और कलर ऑप्शन
Detel Easy Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ट्यूबलेस टायर, ड्रम ब्रेक और पैडल जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसे आप मेटैलिक येलो, मेटैलिक रेड, मेटैलिक ब्लैक, गनमेटल और पर्ल व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।