महंगी हुई महिंद्रा की से गाड़ियां, इस कारण के चलते निर्माता ने लिया फैसला

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2023 - 01:14 PM (IST)

ऑटो डेस्क: देश की जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक, बोलरो एसयूवीस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कीमत बढ़ोतरी का यह फैसला बीएस6 फेस 2 इमिशन नार्मस यानि RDE के अनुसार लिया गया है। हालांकि यह बढ़ोतरी वेरिएंट पर निर्भर होगी।

PunjabKesari

नई प्राइज़ लिस्ट के मुताबिक स्कॉर्पियो एन की कीमत 67,101 रुपए और स्कॉर्पियो एन की कीमत 56,000 रुपए बढ़ाई गई है। वही महिंद्रा बोलेरो को 30,599 रुपए महंगा किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 9.78 लाख से शुरु होकर 10.79 लाख तक जाती है। इन मॉडल्स के अलावा महिंद्रा ने एक्सय़ूवी 700,300 और थार को भी बीएस-6 फेस2 और आईडी कॉम्लेंट इंजन के अनुसार अपडेट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News