BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को मिला नया अपडेट, जानें क्या कुछ मिलेगा नया

Thursday, Mar 14, 2024 - 05:53 PM (IST)

ऑटो डेस्क: BYD ने विदेशों में Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV में नया अपडेट किया है। कंपनी ने सुविधाओं के संदर्भ में एक अपडेटेड इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल की है। इसके अलावा पावरट्रेन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किए हैं। BYD Atto 3 भारत सहित कई बाजारों में कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली EV है।

BYD Atto 3 में कोई कॉस्मेटिक चेंज नहीं किए गए हैं, लेकिन इसमें नया 'कॉसमॉस ब्लैक' बाहरी रंग शेड जोड़ा गया है। क्रोम विंडो सराउंड और सिल्वर टेक्सचर्ड डी-पिलर ट्रिम को भी ब्लैक-आउट कर दिया गया है। इसके अलावा अपडेटेड अलॉय व्हील्स, बूट लिड पर 'बिल्ड योर ड्रीम्स' लोगो को अब केवल BYD लिखा गया है। इंटीरियर अपडेट्स में 15.6-इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी है। इसमें नया ब्लैक- ब्लू कलर की इंटीरियर थीम दी है।   

 

 

Radhika

Advertising