अब 6 लाख से भी कम कीमत पर खरीद सकेंगे Mahindra Thar, जानें कैसे

Tuesday, Jan 24, 2023 - 11:45 AM (IST)

ऑटो डेस्क. Mahindra ने हाल ही में Thar का सस्ता मॉडल भारतीय बाजार में उतारा था, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम है। अब आप इस ऑफ-रोड एसयूवी को केवल 6 लाख रुपए से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। Mahindra Thar CRDe 4×4 AC मॉडल को आप केवल 5.9 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। इस मॉडल की लास्ट एक्स-शोरूम कीमत 11.30 लाख रुपए थी। आप 5.9 लाख रुपए में पुरानी महिंद्रा थार खरीद सकते हैं। 


OLX Mahindra Thar: पहला ऑफर ओल्ड आइटम्स के सेल-पर्चेज प्लेटफॉर्म ओएलएक्स पर मिल रहा है। यहां 2017 मॉडल की महिंद्रा थार CRDE 4X4 BS IV केवल 7.99 लाख रुपए में मिल रही है। यह ऑफ-रोड एसयूवी दिल्ली सर्किल में मौजूद है और इसका रजिस्ट्रेशन भी दिल्ली में हुआ है। इस कार से 52,000 किलोमीटर की दूरी तय हो चुकी है।


Quiker Mahindra Thar: अगला ऑफर क्विकर पर मिल रहा है, जहां 2017 मॉडल की Mahindra Thar CRDe 4×4 AC मिल रही है। यहां आप ये गाड़ी 7.80 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। ये कार 31,000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। डीजल एसयूवी का रजिस्ट्रेशन भी दिल्ली में हुआ है।


Carwale Mahindra Thar: Mahindra Thar CRDe 4×4 AC कारवाले पर सबसे सस्ते  दाम पर मिल रही है। यहां 2014 मॉडल सिर्फ 5.9 लाख रुपए में मिल रहा है। ये एसयूवी 59,000 किलोमीटर चली है। दिल्ली सर्किल में मौजूद इस थार को आप EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Parminder Kaur

Advertising