बॉलीवुड अभिनेता Jim Sarbh ने खरीदी BMW6-Series GT

Wednesday, May 31, 2023 - 11:27 AM (IST)

ऑटो डेस्क: जिम सराभ बॉलीवुड के जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता हैं। एक्टिंग के अलावा जिम को उनकी गाड़ियों के शौक के लिए भी जाना जाता है। एक्टर ने हाल ही में ने नई BMW6-Series GT खरीदी है। भारत में यह कार 83.21 लाख से 87.35 लाख की कीमत पर अवेलेबल है। यह लग्जरी कार डीज़ल वेरिएंट में उपलब्ध है, जबकि अन्य वेरिएंट्स को बंद कर दिया गया है।

इससे पहले भी जिम के गैराज में होंडा सिटी और BMW शामिल है। उन्हें कई बार होंडा सिटी करी सवारी करते हुए देखा गया है। इसके अलावा जिम को Kia Carnival के ब्रांड एंबेजडर के रुप में भी देखा गया है।

आपको बता दें कि बीते दिनों कंपनी ने 6-सीरीज़ जीटी के तीन वेरिएंट्स की बिक्री पर रोक लगा दी थी। वर्तमान में केवल बीएमडब्लयू 620d M Sport guise में उपलब्ध है। यह मॉडल 2.0 लीटर इंजन द्वारा संचालित है, जो 190 एचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबाक्स के साथ जोड़ा गया है।  

Radhika

Advertising