2023 BMW X3 के दो नए डीजल वेरिएंट हुए लॉन्च, कीमत सहित जानें पूरी डिटेल

Friday, Mar 31, 2023 - 11:25 AM (IST)

ऑटो डेस्क. BMW ने 2023 BMW X3 के दो नए डीजल वेरिएंट- X3 xDrive20d xLine और X3 xDrive20d M Sport को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। X3 xDrive20d xLine की कीमत 67.50 लाख रुपये और X3 xDrive20d M Sport की कीमत 69.90 लाख रुपये है। ये दोनों वेरिएंट स्थानीय रूप से निर्मित हैं और बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर उपलब्ध हैं।


पावरट्रेन

BMW X3 में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 190 bhp की पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह कार सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 213 किमी प्रति घंटा है। 


फीचर्स

BMW X3 में हरमन-कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट यूनिट, एक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा,एम्बिएंट लाइटिंग, 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और मेमोरी फ़ंक्शंस के साथ इलेक्ट्रिक सीट दी गई हैं। वहीं एम-स्पोर्ट वेरिएंट में स्पोर्ट सीट्स, एम लेदर स्टीयरिंग व्हील और एम इंटीरियर ट्रिम्स मिलते हैं।

Parminder Kaur

Advertising