2023 में देश में लॉन्च होंगी Royal Enfield से लेकर Ducati तक की बाइक्स

Thursday, Jan 05, 2023 - 04:03 PM (IST)

ऑटो डेस्क: 2023 में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई सारे व्हीकल्स लॉन्च होने वाले हैं। जिनमें मोटरसाइकिल से लेकर कारें शामिल होंगी। आइए एक नज़र डालते हैं इस साल लॉन्च होने वाले टू-व्हीलर्स पर-

Royal Enfield Super Meteror 650-

Royal Enfield इस साल 650 सीसी सेगमेंट में Super Meteror 650 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसे बीते साल राइडर मोनिया 2022 में अनवील किया था।  इसमें 648 सीसी इंजन दिया गया है, जिसे 3.5 लाख से 4 लाख की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

2023 Triumph Street Triple R-  

Triumph इस साल अपडेटेड Street Triple R को लॉन्च करने वाली है। अनुमान है कि इसे फरवरी या मार्च में पेश किया जाएगा। यह 2 वेरिएंट्स में पेश की जाएगी। इस बाइक की अनुमानित कीमत 9.5 लाख से 11 लाख रुपए के बीच की होगी।

Yamaha MT-07&R7-

यामाहा की बाइक्स को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी फरवरी में मिडलवेट बाइक को लॉन्च करने वाली है। इसमें MT-07 और  YZF-R7 मोटरासाइकिल शामिल होगी। दोनो बाइक्स को पिछले साल ग्लोबली पेश किया गया था।

Ducati Diavel V4 –

2023 में डुकाटी Diavel V4 भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है। इस बाइक में 999 सीसी वी 4 का इंजन दिया जाएगा। इसकी कीमत 20 लाख रुपए के आस-पास की होगी।

Suzuki V- Strom 800 DE-

Strom 800 DE को पिछले साल EMICA में शोकेस किया गया था। इस बाइक में नया इंजन दिया जाएगा। अपडेट्स की बात करें तो इसमें नया डिज़ाइन और नए फीचर्स दिए जाएंगे। अनुमान है कि इसे साल के अंत तक पेश किया जाएगा और इसकी कीमत 11 से 12 लाख रुपए की होगी।

Ducati Desert X-

Ducati ने ऐलान किया था कि 2023 में Ducati Desert X की डिलीवरी शुरू करने वाली है। कंपनी ने पिछले साल पेश किया था। यह अपने सेगमेंट में मौजूद triumph tiger 900 और BMW F850 GS को टक्कर देती है।  

Radhika

Advertising