बिग बॉस-16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने खरीदा टाटा हैरियर डार्क एडिशन, सामने आई तस्वीरें

Monday, Mar 20, 2023 - 05:20 PM (IST)

ऑटो डेस्क: बिग बॉस 16 के रनरअप रह चुके शिव ठाकरे ने अपने घर नई टाटा हैरियर का स्वागत किया है। शिव ठाकरे टीवी इंडस्ट्री की एक जानी- मानी पर्सनैलिटी है, हालांकि उन्हें पॉपुलेरिटी बिग- बॉस 16 में आने के बाद मिली। बता दें कि एक्टर  ने हाल ही में टाटा हैरियर का  रेड डार्क एडिशन में खरीदा है। इस नई एसयूवी की डिलीवरी लेते हुए एक्टर ने की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। नई टाटा हैरियर खरीदने के अनुभव के बारे में बात करते कहा कि उन्होंने हमेशा सेकेंड हैंड गाड़ियों को चलाया है। हैरियर रेड डार्क एडिशन उनकी पहली बिल्कुल नई कार है जिसे उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा था। 

शिव ठाकरे द्वारा खरीदी गई टाटा हैरियर का बिल्कुल नया रेड डार्क एडिशन है। इसके एक्सटीरियर में रेड हाइलाइट्स के साथ ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम दी गई है। वहीं इसके इंटीरियर में ऑल-रेड लेदर अपहोल्स्ट्री, पावर्ड ड्राइवर की सीट के लिए मेमोरी और वेलकम फंक्शन जैसे नए फीचर्स, नया फुल-टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एक नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

 

Radhika

Advertising