बजाज ने शेयर किया अपटेडेट पल्सर N150 का टीज़र

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2024 - 03:18 PM (IST)

ऑटो डेस्क: बजाज जल्द ही अपटेडेट पल्सर N150 को पेश करने वाली है। कंपनी ने इसके लिए टीज़र जारी किया है। N150 ने बजाज के लोकप्रिय पल्सर लाइनअप में P150 की जगह ले ली है। हालांकि टीज़र में इसके लिए कुछ ज्यादा डिटेल्स सामने नही आई हैं। उम्मीद है कि इसे सिंग्ल सीट में पेश किया जाएगा। बाइक की बैजिंग थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bajaj Pulsar (@mypulsarofficial)

>

वीडियो में दिख रही बाइक यांत्रिक रूप से मौजूदा बाइक के समान ही प्रतीत होती है।  इसके अलावा बजाज N150 को नए कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स में पेश किया जा सकता है।

पल्सर N150 एक एयर-कूल्ड, 150cc, सिंगल-सिलेंडर मिल द्वारा संचालित है जो 14.5hp और 13.5Nm के लिए अच्छा है। इसकी कीमत 1.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है और यह वर्तमान में दो रंगों - पर्ल मेटैलिक व्हाइट और एबोनी ब्लैक में उपलब्ध है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News