Audi Q7 फेसलिफ्ट की बुकिंग्स हुई शुरू, इस दिन होने जा रही है लॉन्च

Tuesday, Jan 11, 2022 - 02:48 PM (IST)

ऑटो डेस्क:  Audi ने अपनी अपकमिंग 2022 Q7 फेसलिफ्ट एसयूवी के लिए ऑफिशियली बुकिंग्स स्टार्ट कर दी हैं और इसके लिए टोकन अमाउंट 5 लाख रूपए रखा गया है। हालांकि इस 3-रो एसयूवी को इस महीने के अंत कर लॉन्च किया जाएगा। भारत में यह फेसलिफ्ट एसयूवी 2 वेरिएंट्स- प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में सेल के लिए अवेलेबल होगी। आपको बता दें कि Audi Q7 के फेसलिफ्ट वर्जन ने 2019 में ग्लोबल डेब्यू किया था। इस फेसलिफ्ट वर्जन को कई कॉस्मेटिक,फीचर और पावरट्रेन में बदलावों के साथ अपडेट किया जाएगा। कंपनी द्वारा किए गए बदलावों की डिटेल में जानकारी इस प्रकार है-

2022 ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव-

बात करें बदलावों की तो इसके फ्रंट में एक बड़ा, ऑक्टागोनल सिंगल-फ्रेम ग्रिल, रिवाइज़्ड  हेडलैम्प, डेटाइम रनिंग को शामिल किया गया है। जबकि इसके रियर को अपडेट करते हुए  टेल-लैंप, एक क्रोम स्ट्रिप दी गई है। इसके अलावा इसमें अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।  

2022 ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट फीचर अपडेट-

एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर को भी कई सारे फीचर्स अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। जिसमें  360-डिग्री कैमरा, ऑटोमेटिक पार्किंग, 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक मनोरम सनरूफ को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा केबिन में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,'वर्चुअल कॉकपिट' डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, भी दिया जाने वाला है। इन अपडेटेड फीचर्स के साथ अनुमान लगाया जा रहा है कि Q7 लेजर लाइट टेक्नीक के साथ HD मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स और एक हेड-अप डिस्प्ले जैसी किट को भी शामिल किया जाएगा। हालांकि यह खास फीचर केवल विदेशों में सेल के लिए अवेलेबल मॉडल में ही उपलब्ध है।

2022 ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट इंजन और गियरबॉक्स अपडेट-

कंपनी द्वारा Q7 के पावरट्रेन में भी बदलाव करते हुए नया 3.0-लीटर V6 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा और यह इंजन 340 hp की पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसके अलावा Q7 का फेसलिफ्ट मॉडल को भी स्टैण्डर्ड क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। इस कार की टॉप- स्पीड 250 किमी की होगी और यह 0-100 किमी की रफ्तार केवल 6 सेकेंड में पकड़ सकती है।

2022 ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट के भारत में कीमत और राइवल्स-

लॉन्च होने पर, अपडेटेड क्यू7 का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलई, BMW X5 और Volvo XC90 से होगा। जबकि कीमत का खुलासा लॉन्चिंग के साथ ही किया जाएगा।  

 

Piyush Sharma

Advertising