लॉन्च से पहले सामने आया Audi Q3 Sportsbook का टीज़र

Saturday, Feb 04, 2023 - 11:26 AM (IST)

ऑटो डेस्क: Audi इंडिया इस साल भारतीय बाज़ार में Q3 Sportback को लाने वाली है। इसके लिए कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीज़र भी शेयर किया है। उम्मीद है कि इसे साल के अंत तक सेल के लिए उपल्बध करवाया जाएगा। नई ऑडी क्यू 3 स्पोर्टबैक में स्लोपिंग रुफलाइन दी गई है। इसके अलावा इसे मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टियर बनाने के लिए हनीकॉब मैश ग्रिल, ब्लैक-आउट क्रोम एसेंट और ज्यादा स्पोर्टी अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Audi India (@audiin)

>

पावरट्रेन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें मौजूदा मॉडल के समान इंजन दिया जाएगा, जो 188 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 7 स्पीड DSG के साथ जोड़ा जाएगा। वही फीचर्स को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें क्यू 3 के समान 8.9 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले, एंड्रायड ऑटो क्नेक्टिविटी, एंबिएंट लाइटिंग, वॉयरलैस चार्जिंग आदि शामिल होंगे। 

कीमत को लेकर अनुमान है कि इसे 50 लाख के आस-पास की कीमत पर पेश किया जा सकता है। और यह नया मॉडल 2 वेरिएंट में पेश किया जाएगा।  

Radhika

Advertising