लॉन्च से पहले सामने आई एथर रिज़्टा की डिटेल्स

Friday, Apr 05, 2024 - 06:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क: एथर 5 अप्रैल को रिज़्टा को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ऑफिशिय़ल लॉन्च से पहले इसके लिए तस्वीर सामने आई है। इस स्कूटर में लंबी सीट मिलेगी। वहीं यह छोटे 450 की तुलना में थोड़ा बड़ा होगा। डिज़ाइन की बात करें तो रिज़्टा में अधिक गोल और व्यावहारिक दिखने वाला आकार दिया है। रियर में एथर जैसे डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें एक बड़े ग्रैब हैंडल के साथ-साथ पैसेंजर बैक रेस्ट भी है।

रिज्टा में टेलिस्कोपिक फ्रंट और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन सेटअप के साथ दोनों सिरों पर 12-इंच के पहिये दिए हैं। रिज़्टा में 450 के समान ही बैटरी पैक मिलेगा। रिज़्टा में एक बड़े डिजिटल डिस्प्ले का उपयोग किया गया है। कंपनी कल यानि की 5 अप्रैल को ऑफिशियली इसकी कीमतों का ऐलान किया जाएगा।

Radhika

Advertising