रैनो इंडिया ने रणबीर कपूर को ब्रांड एम्बेस्डर बनाया

Monday, Jul 27, 2015 - 05:06 PM (IST)

नई दिल्ली: फ्रांसीसी वाहन कंपनी रैनो ने भारत में अपने वाहनों के प्रचार प्रसार के लिए फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर को ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है। रैनो इंडिया ने एक बयान में कहा है कि कंपनी भारत में इस जुलाई में चौथी वर्षगांठ मना रही हैै।

इसके साथ ही वह भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। भारत में रैनो के 6 मॉडल हैं जिनमें डस्टर व लाजी शामिल है।

Advertising