पद्म अवार्ड्स के लिए खुद को अयोग्य मानते हैं आनंद महिंद्रा, ट्वीट कर बताई वजह

Tuesday, Nov 09, 2021 - 06:02 PM (IST)

ऑटो डेस्क। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष और उद्योगपति आनंद महिंद्रा को सोमवार को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन महिंद्रा समूह के चेयरमैन इसके लिए अयोग्य मान रहे हैं। उनका कहना है कि वह ग्राउंड लेवल पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों के सामने सम्मानित होने पर खुद को "अयोग्य" महसूस कर रहे हैं।

आनंद महिन्द्रा ने एक ट्वीट कर यह भी बताया है कि वह ऐसा क्यों मानते हैं। ट्वीट में आनंद महिन्द्रा ने कहा, 'सरकार से पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं ने प्रकृति को लेकर लंबे समय से परिवर्तनकारी बदलाव किए हैं। सरकार अब ग्राउंड लेवल पर समाज के सुधार में मौलिक योगदान देने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। मैं वास्तव में खुद को उनकी श्रेणी में शामिल होने के लिए योग्य महसूस नहीं कर रहा था।'

इस ट्वीट में आनंद महिन्द्रा ने तुलसी गौड़ा को पद्म पुरस्कार मिलने की तस्वीर भी शेयर की है। कर्नाटक की पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा को सामाजिक कार्य के लिए पद्मश्री प्रदान किया है। तुलसी पिछले छह दशकों से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में शामिल हैं और अब तक 30,000 से अधिक पौधे लगा चुकी हैं। इस अवार्ड समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने कहा कि महिंद्रा समूह के चेयरमैन के रूप में आनंद महिंद्रा के कार्यकाल में इस ग्रुप ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑटोमोबाइल से लेकर आईटी और एयरोस्पेस तक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में विस्तार किया है।  आज महिंद्रा समूह 100 से अधिक देशों में सक्रिय एक विविध भारतीय समूह है।

केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 में पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी, लेकिन COVID-19 प्रोटोकॉल के कारण, पुरस्कार सोमवार को वितरित किए गए।

Akash sikarwar

Advertising