बॉलीवुड एक्टर अमित साध ने खरीदी triumph tiger 1200 एडवेंचर बाइक, लाखों में है कीमत

Saturday, Dec 03, 2022 - 12:24 PM (IST)

ऑटो डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अमित साध को एक्टिंग के साथ-साथ बाइक्स का भी काफी शौक है। हाल ही में एक्टर ने अपने घर में नई एडवेंचर बाइक triumph tiger 1200 स्वागत किया है, जिसकी तस्वीरें अमित ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में अमित बाइक के साथ नजर आ रहे। एक्टर बाइक के ऊपर बैठकर पोज दे रहे हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अमित ने लिखा- मुझे मूवी बनाना और राइड करना पसंद है। इन दोनों की वजह से मैं तमाम लोगों से मिलता हूं और अनुभव करता हूं। यही वो चीज है, जिसके पीछे भागना चाहता हूं। आखिरकार, मैंने खुद को मेरी सबसे पसंदीदा बाइक ट्रियम्फ टाइगर दी है। 


बता दें अमित अपनी triumph tiger 1200 बाइक से मुंबई से लद्दाख के सफर पर निकलेंगे। एक्टर ने जो बाइक खरीदी है। इसकी कीमत लाखों में है। triumph tiger 1200 बाइक की कीमत 19 लाख से शुरू होकर 22 लाख तक है। 


इंजन


triumph tiger 1200 में 1160cc टी-प्लेन ट्रिपल इंजन दिया गया है, जो 150 bhp की पावर और 130 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। 

Parminder Kaur

Advertising