ज़्यादा खर्चे के लिए हो जाइए तैयार, XUV700 के बाद अब महिंद्रा ने बढाए इन गाड़ियों के दाम
punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 03:15 PM (IST)
ऑटो डेस्क: अगर आप इस महीने महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। कंपनी ने हाल ही मे एक्सयूवी 700 की कीमतो में बढ़ोतरी के बाद बोलेरो और बोलेरो नियो के मूल्यों में वृध्दि कर दी है। कीमत बढ़ोतरी को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फैसला अपकमिंग फेस्टिव सीज़न को ध्यान में रखकर लिया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि कंपनी ने कौन से मॉडल पर कितने रूपए की बढ़ोतरी की है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mahindra Bolero-
|
वेरिएंट |
मूल्यों में बढ़ोतरी |
|
B4 |
20,701 रूपए |
|
B6 (O) |
22,000 रूपए |

Mahindra Neo-
|
वेरिएंट |
मूल्यों में बढ़ोतरी |
|
N4 |
18,800 रूपए |
|
N10 |
21,007 रूपए |
|
N10 (O) |
20,502 रूपए |
कींमत में बढ़ोतरी के बाद अब bolero मार्केट में 9.53 लाख रुपए की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए अवेलेबल होगी। जबकि Mahindra Neo की शुरूआती कीमत अब 9.48 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 11.21 लाख रुपये हो गई है।
<>
